ePaper

ट्राई टी-20 सीरीज में आज श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवाओं की परीक्षा, ये है संभावित टीमें

Updated at : 06 Mar 2018 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
ट्राई टी-20 सीरीज में आज श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवाओं की परीक्षा, ये है संभावित टीमें

कोलंबो : रोहित शर्मा की अगुआई में भारत की युवा टीम मंगलवार को यहां त्रिकोणीय निधास टी-20 कप के शुरुआती मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी, जिसमें इन खिलाड़ियों का लक्ष्य अगले साल होनेवाले विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं की नजरों में बने रहने का होगा. इस सत्र में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी और […]

विज्ञापन
कोलंबो : रोहित शर्मा की अगुआई में भारत की युवा टीम मंगलवार को यहां त्रिकोणीय निधास टी-20 कप के शुरुआती मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी, जिसमें इन खिलाड़ियों का लक्ष्य अगले साल होनेवाले विश्व कप के लिए चयनकर्ताओं की नजरों में बने रहने का होगा. इस सत्र में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी और उसकी सरजमीं पर 18 अंतरराष्ट्रीय (छह टेस्ट, आठ वनडे और चार टी-20) मैच खेले हैं.
बांग्लादेश इस सीरीज में तीसरी टीम है. हालांकि भारत के छह शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जिससे युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का यह अच्छा मौका होगा. रिषभ पंत, दीपक हुड्डा और मोहम्मद सिराज टीम में शामिल हैं, जो अगर इसमें नहीं होते, तो अपनी संबंधित आइपीएल टीमों के शिविरों में इस लीग के शुरू होने का इंतजार कर रहे होते.
जिन खिलाड़ियों को मैच में खेलने का मौका मिलेगा, उनका लक्ष्य सिर्फ एक ही होगा कि वे इस मौके का पूरा फायदा उठा सकें, क्योंकि आइसीसी विश्व कप से पहले उन्हें इतने मौके नहीं मिलेंगे, जिसमें बस 16 महीने का समय बचा है. हालांकि यह टी-20 टूर्नामेंट है, लेकिन वे अच्छे प्रदर्शन से राष्ट्रीय चयन समिति को आकर्षित कर सकते हैं, जो मध्यक्रम में सीमित बल्लेबाजी स्थान और शायद रिजर्व तेज गेंदबाजों के लिए उनके नाम पर विचार कर सकते हैं.
पहली बार टी-20 ट्राई सीरीज में हिस्सा ले रहा भारत, कप्तान रोहित का फॉर्म चिंता का विषय
भारत ने अपना पहला टी-20 मैच 2006 में साउथ अफ्रीका में खेला था, तब से लेकर अब तक टीम इंडिया ने किसी टी-20 ट्राई सीरीज में हिस्सा नहीं लिया.
यह पहला मौका होगा, जब भारत क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में त्रिकोणीय सीरीज खेलेगा. इसी के साथ रोहित शर्मा भारत के पहले कप्तान होंगे, जो इस तरह की टी-20 सीरीज खेल रहे होंगे. कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा के पास ट्रॉफी घर लाने के कई कारण दिखते हैं.
रोहित दक्षिण अफ्रीका दौरे के खराब प्रदर्शन के बाद फॉर्म में वापसी को बेताब होंगे. वह अफ्रीकी दौरे पर एक वनडे में केवल ही सैकड़ा जड़ सके थे. प्रेमदासा स्टेडियम में रोहित अपने जोड़ीदार शिखर धवन के साथ शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. सुरेश रैना फिटनेस और फॉर्म संबंधित मुद्दों के कारण करीब एक साल तक टीम से बाहर रहे, लेकिन वह वापसी के बाद धीरे धीरे तीसरे नंबर के हिसाब से ढल रहे हैं .
भारत : रोहित (कप्तान), धवन (उप कप्तान), राहुल, रैना, मनीष, दिनेश कार्तिक, दीपक, सुंदर, चहल, अक्षर, विजय शंकर, शार्दुल, उनादकट, सिराज व पंत.
श्रीलंका : चांदीमल (कप्तान), लकमल (उप कप्तान), थरंगा, गुणतिलक, कुसाल मेंडिस, शनाका, कुसाल, तिसारा, जीवन मेंडिस, उदाना, अकिला, अमिला अपोन्सो, नुआन प्रदीप, दुष्मंत चामिरा, धनंजय डि सिल्वा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola