जब ''चीकू'' ने किया ''गब्बर'' का हेड मसाज तो, लोगों ने इस तरह लिये मजे, वीडियो वायरल

केपटाउन : भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा विराट कोहली के लिए कई मायनों में खास रहा. यह सीरीज उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर गया. हालांकि तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाये, लेकिन जब भी टीम को उनकी जरूरत हुई वे मौजूद थे. टीम के प्रति विराट कोहली […]
केपटाउन : भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा विराट कोहली के लिए कई मायनों में खास रहा. यह सीरीज उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर गया. हालांकि तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाये, लेकिन जब भी टीम को उनकी जरूरत हुई वे मौजूद थे. टीम के प्रति विराट कोहली के इस समर्पण को उनके वायरल होते एक तसवीर से जाना समझा जा सकता है, जिसमें वे पवेलियन में शिखर धवन के सिर का मसाज करते नजर आ रहे हैं.
इधर धवन के हेड मसाज का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने धवन और विराट का जमकर मजे लिये. एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा, कोहली को डर है कि कहीं गब्बर को गुस्सा न आ जाये. कई लोगों ने कोहली की जमकर तारीफ की, तो कुछ ने लिखा, कोहली अपनी प्रतिभा को धवन को दे रहे हैं.
https://twitter.com/iam_soniyaa/status/967984485433315328?ref_src=twsrc%5Etfw
Virat Kohli transferring his skills to Shikhar Dhawan. What a captain #IndvsSA pic.twitter.com/ZX9bnrDfyc
— Nav (@ImNsamy) February 24, 2018
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




