ICC वन डे रैंकिंग में भारत शिखर पर, अगला मैच हारने पर भी कायम रहेगी बादशाहत

दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम ने आज जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया तो वहीं अफगानिस्तान की टीम 10वें स्थान पर पहुंच गयी. भारत ने कल पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका को 73 रन से मात देकर छह मैचों की सीरीज में 4-1 से अजेय बढ़त बना ली. इससे टीम […]
दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम ने आज जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया तो वहीं अफगानिस्तान की टीम 10वें स्थान पर पहुंच गयी. भारत ने कल पोर्ट एलिजाबेथ में दक्षिण अफ्रीका को 73 रन से मात देकर छह मैचों की सीरीज में 4-1 से अजेय बढ़त बना ली. इससे टीम ने तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया.
आईसीसी ने बयान में कहा कि अगर दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन में छठा और अंतिम वनडे जीत भी जाये तो भारत 121 अंक से अपने पहले नंबर पर कायम रहेगा जबकि दक्षिण अफ्रीका 119 अंक से समापन करेगा. वहीं अफगानिस्तान की टीम मंगलवार को शारजाह में तीसरा वनडे जीतकर जिम्बाब्वे से आगे 10वें स्थान पर पहुंच गयी. इस स्थान पर बरकरार रखने के लिए अफगानिस्तान को 19 फरवरी को समाप्त होने वाली सीरीज जीतनी होगी. भारत ने छह मैचों की सीरीज में शुरूआत दूसरे स्थान से की थी, तब उसे 119 अंक थे और वह दक्षिण अफ्रीका से दो अंक पीछे थी. लेकिन सीरीज में 4-1 की बढ़त बनाने के बाद भारत के 122 अंक हो गये हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के अंक घटकर 118 हो गये. अगर भारत 5-1 से सीरीज जीतता है तो उसके 123 अंक हो जायेंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका के 117 अंक रहेंगे.
मंगलवार के नतीजे ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज को भी दिलचस्प बना दिया है. शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच मुकाबले का परिणाम जो भी हो, अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी पांच मैच जीत जाता है तो इयोन मोर्गन की टीम दूसरा स्थान हासिल कर लेगी जबकि दक्षिका अफ्रीका तीसरे स्थान पर खिसक जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




