बॉलीवुड के साथ लगेगा हॉलीवुड का तड़का भव्य होगा आईपीएल उदघाटन समारोह

Updated:
विज्ञापन
बॉलीवुड के साथ लगेगा हॉलीवुड का तड़का भव्य होगा आईपीएल उदघाटन समारोह

नयी दिल्ली : आईपीएल उदघाटन समारोह में इस साल बालीवुड से लेकर हालीवुड के सितारे भी चमक बिखेरेंगे और इस टी 20 लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में उनकी अमेरिका सहित कई अन्य देशों के कलाकारों से भी बात चल रही है. आईपीएल का 11वां सत्र इस साल सात अप्रैल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईपीएल उदघाटन समारोह में इस साल बालीवुड से लेकर हालीवुड के सितारे भी चमक बिखेरेंगे और इस टी 20 लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में उनकी अमेरिका सहित कई अन्य देशों के कलाकारों से भी बात चल रही है. आईपीएल का 11वां सत्र इस साल सात अप्रैल से 27 मई तक चलेगा जबकि इसका उदघाटन समारोह छह अप्रैल को मुंबई में होगा जिसे भव्य और यादगार बनाने की कोशिश की जा रही है.

भव्य होगा उद्घाटन समारोह
उद्घाटन समारोह व्यापक और भव्य होगा. पिछली बार प्रत्येक स्थान पर समारोह किया गया था लेकिन इस बार केवल एक स्थान मुंबई में ही होगा लेकिन वह बड़े स्तर का होगा. इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भाग लेंगे. अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों के शीर्ष कलाकारों से बात चल रही है.
आईपीएल मैचों का समय बदलने का फैसला नहीं
शुक्ला ने इसके साथ ही साफ किया कि अभी आईपीएल मैचों के समय में बदलाव का फैसला नहीं किया गया है और इस पर संचालन परिषद एक सप्ताह के अंदर फैसला कर लेगी. प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने चार बजे के मैचों को शाम पांच बजकर 30 मिनट से और रात आठ बजे के मैच को शाम सात बजे से करवाने का प्रस्ताव रखा था. उन्होंने कहा, ‘आईपीएल मैचों का समय बदलने पर अभी फैसला नहीं किया गया है. इस तरह का प्रस्ताव प्रसारकों की तरफ से आया था और उस पर फ्रेंचाइजी सहित सभी हितधारकों से बात चल रही है. अभी के हिसाब से पुराने समय के अनुसार ही मैच खेले जाएंगे.

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी होगा मैच का प्रसारण
शुक्ला ने बताया कि इस बाद आईपीएल प्रसारण आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में भी किया जाएगा और अंग्रेजी के अलावा चार क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण होगा. उन्होंने कहा, ‘इस बार प्रसारण 12 चैनलों पर होगा। अंग्रेजी के अलावा चार क्षेत्रीय भाषाओं हिन्दी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु में भी इसका प्रसारण होगा। विदेशों में अधिक से अधिक देशों में पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अभी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में प्रसारण नहीं होता लेकिन इस बार से वहां के क्रिकेट प्रेमी भी आईपीएल का लुत्फ उठा पाएंगे।’ तीसरे अंपायर के पास गये फैसले में दर्शकों को शामिल करने के पिछली बार के प्रयास को इस बार अधिक परिष्कृत रूप में पेश करने की योजना है.

इस बार तीसरे अंपायर के साथ दर्शकों की राय भी होगी शामिल
आईपीएल चेयरमैन ने कहा, ‘आउट होने पर तीसरे अंपायर पर रेफर करने के मामले में दर्शकों की राय अंपायर से पहले पहुंच जाए इसकी कोशिश की जाएगी.’ आईपीएल संचालन परिषद ने इसके साथ ही देश में अधिक से अधिक शहरों के अलावा विदेशों में भी फैन पार्क बनाने का फैसला किया है। शुक्ला ने कहा, ‘इस बार हमारी योजना 36 शहरों में फैन पार्क बनाने की है। इसके अलावा विदेशों में भी फैन पार्क बनाने की योजना है। हमारे पास अमेरिका, दुबई, सिंगापुर सहित कई स्थानों से प्रस्ताव आये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola