ePaper

पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने कहा-आईपीएल ‘मनी लाउंड्रिंग'' का मंच

Updated at : 27 Jan 2018 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने कहा-आईपीएल ‘मनी लाउंड्रिंग'' का मंच

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने आज इंडियन प्रीमियर लीग में खर्च की जाने वाली बड़ी राशि के स्रोत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह टूर्नामेंट ‘मनी लाउंड्रिंग’ का मंच है. बेदी ने कहा, आईपीएल ही न्यायामूर्ति लोढ़ा आयोग को लाने के लिए जिम्मेदार है. मैंने कभी नहीं देखा कि […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने आज इंडियन प्रीमियर लीग में खर्च की जाने वाली बड़ी राशि के स्रोत पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह टूर्नामेंट ‘मनी लाउंड्रिंग’ का मंच है. बेदी ने कहा, आईपीएल ही न्यायामूर्ति लोढ़ा आयोग को लाने के लिए जिम्मेदार है.

मैंने कभी नहीं देखा कि इतनी सस्ती चीज इतनी मंहगी बिके. लोग मुझपर आरोप लगाते हैं कि मैं आईपीएल की छवि खराब रहा हूं, क्योंकि मुझे इससे कुछ नहीं मिलता. मैंने कहा कि अगर आप मुझे रख सकते हो, आप कोशिश कर सकते हो. उन्होंने ‘कोलकाता साहित्य उत्सव’ के दौरान कहा, क्या कोई महज एक विकेट के लिए एक करोड़ रुपये और एक रन के लिए 97 लाख रुपये को सही ठहरा सकता है. मैं इसमें धन राशि के हिस्से के खिलाफ नहीं हूं, क्योंकि खिलाड़ियों को किसी क्लब के बजाय देश की ओर से खेलने के लिए ज्यादा राशि मिलनी चाहिए. बेदी ने कहा, लेकिन क्या हम जानते हैं कि ये सारा धन कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है? अगर यह ‘मनी लाउंड्रिंग’ नहीं है, तो मैं नहीं जानता कि यह क्या है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola