”नई नवेली दुल्हन” की रोटी पर ट्रोल हो गये वीरु, पार्थिव का भी उड़ाया था मजाक

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर मजेदार ट्वीट किया है. उनका यह ट्वीट वायरल हो रहा है. हालांकि वीरु जब भी कोई ट्वीट करते हैं तो उसमें अच्छे खासे लाइक और प्रतिक्रिया आते हैं. वीरु जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक हुआ करते थे और […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर मजेदार ट्वीट किया है. उनका यह ट्वीट वायरल हो रहा है. हालांकि वीरु जब भी कोई ट्वीट करते हैं तो उसमें अच्छे खासे लाइक और प्रतिक्रिया आते हैं.
वीरु जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक हुआ करते थे और अपने चौकों और छक्कों से स्टेडियम में बैठे क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन करते थे, उसी तरह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया और कमेंट्री में अपने अनोखे अंदाज वाली टिप्पणी से फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं.
नई नवेली दुल्हन आयीz पति बोला अपने हाथ की रोटी बना के खिलाओ । pic.twitter.com/9CG0LoGUlN
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 10, 2018
ताजा ट्वीट में वीरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में एक तसवीर पोस्ट की है. तसवीर में हाथ के आकार की रोटी नजर आ रही है. तसवीर के साथ वीरु ने जो लिखा उसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं. सहवाग ने लिखा, ‘नई नवेली दुल्हन आयीz पति बोला अपने हाथ की रोटी बना के खिलाओ’.
Nikke @parthiv9 , Bhai wicket keeping gloves hain wahaan ya bhejoon ! https://t.co/qJe34WlEqh
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 10, 2018
सहवाग इसके बाद भी नहीं रुके और टीम इंडिया के शॉट हाइट के विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को टैग करते हुए मजे लिये और लिखा, ‘भाई विकेट कीपिंग गलव्स है वहां या भेजूं’. वीरु के इस ट्वीट पर फैन्स काफी मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भेज दो पाज़ी मैच के दौरान अगर भूख लग तो थोड़ा खा भी लेंगे’. एक अन्य यूजर ने दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया की हार पर मजे लेते हुए लिखा, ‘बाकी, रवि शास्त्री की अफ्रीका में हालत देख के खुश तो बहुत होगे तुम’.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










