ePaper

डेल स्टेन के जज्बे को सलाम, चोट के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे- जीता दिल

Updated at : 09 Jan 2018 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
डेल स्टेन के जज्बे को सलाम, चोट के बावजूद बल्लेबाजी के लिए उतरे- जीता दिल

केपटाउन : चोट से उबरने के बाद उन्होंने वापसी की लेकिन उसी चोट ने दूसरे ही दिन उन्हें फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया लेकिन जबर्दस्त जीवट का परिचय देते हुए दर्द को नजरंदाज करके दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन भारत के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये उतर गये तो विरोधी भी […]

विज्ञापन

केपटाउन : चोट से उबरने के बाद उन्होंने वापसी की लेकिन उसी चोट ने दूसरे ही दिन उन्हें फिर बाहर का रास्ता दिखा दिया लेकिन जबर्दस्त जीवट का परिचय देते हुए दर्द को नजरंदाज करके दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन भारत के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये उतर गये तो विरोधी भी उनके जज्बे को सलाम किये बिना नहीं रह पाये होंगे.

स्टेन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे ही दिन चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे. इसके बावजूद वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिये उतरे. उन्होंने कहा, मुझे लगा कि उस समय हमें सुरक्षित स्थिति में पहुंचने के लिये 20 रन और चाहिये थे. मुझे लगा कि अगर मैं बल्लेबाजी कर सका तो एक मोर्चे पर रह सकता हूं. पांच मिनट तक क्रीज पर रहे स्टेन को हर बार गेंद रोकने पर तालियों के रुप में दाद मिली.

दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत एबी डिविलियर्स के विकेट के साथ हुआ. दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन कप्तान ग्रीम स्मिथ 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टूटे हुए हाथ के साथ क्रीज पर उतरे थे. वह ऑस्ट्रेलिया को जीत से तो नहीं रोक सके लेकिन अपने जज्बे से उन्होंने भी सभी का दिल जीता था. स्टेन ने कहा, मेरी हालत उतनी बुरी नहीं थी क्योंकि मुझे दौड़ना नहीं था. यह ग्रीम स्मिथ वाली स्थिति नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola