ePaper

दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच बने रिकी पोंटिंग

Updated at : 04 Jan 2018 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच बने रिकी पोंटिंग

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को दिल्ली डेयरडेविल्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अपना कोच नियुक्त किया. दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने यह घोषणा की. पोंटिंग पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड की जगह लेंगे जिन्होंने बीसीसीआई के हितों के टकराव के नियम के कारण पिछले सत्र के बाद […]

विज्ञापन

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को दिल्ली डेयरडेविल्स ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के अपने अपना कोच नियुक्त किया. दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने यह घोषणा की. पोंटिंग पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड की जगह लेंगे जिन्होंने बीसीसीआई के हितों के टकराव के नियम के कारण पिछले सत्र के बाद इस्तीफा दे दिया था.

द्रविड ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के बजाय भारत ए और भारत अंडर -19 टीमों का कोच बनने का फैसला किया था. दिल्ली डेयरडेविल्स ने इसके साथ ही ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और क्रिस मौरिस को 27-28 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले रिटेन भी किया.

दुआ ने कहा, रिकी पोटिंग को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. हमारे पास नया कोच और नई टीम होगी. हमने दो युवा खिलाड़ियों को रिटेन किया है और पूरी टीम उनके ईद गिर्द तैयार की जाएगी. क्रिस मौरिस शीर्ष ऑलराउंडर है. पोटिंग इससे पहले 2015 और 2016 में मुंबई इंडियन्स के कोच थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola