ePaper

परेरा से छीन सकती है श्रीलंका वनडे टीम की कमान, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Updated at : 04 Jan 2018 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
परेरा से छीन सकती है श्रीलंका वनडे टीम की कमान, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि मौजूदा कप्तान तिसारा परेरा की जगह अगले हफ्ते टीम के लिये नया कप्तान चुना जायेगा जो एंजेलो मैथ्यूज या दिनेश चांदीमल हो सकते हैं. मैथ्यूज और चांदीमल दोनों ने बीते समय में वनडे टीम की अगुवाई की है जबकि परेरा ने भारत के खिलाफ हालिया वनडे में […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि मौजूदा कप्तान तिसारा परेरा की जगह अगले हफ्ते टीम के लिये नया कप्तान चुना जायेगा जो एंजेलो मैथ्यूज या दिनेश चांदीमल हो सकते हैं. मैथ्यूज और चांदीमल दोनों ने बीते समय में वनडे टीम की अगुवाई की है जबकि परेरा ने भारत के खिलाफ हालिया वनडे में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी की थी.

मैथ्यूज ने पिछले साल जुलाई में जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद सभी प्रारुपों से कप्तानी से हटने का फैसला किया था जबकि अभी टेस्ट टीम की अगुवाई कर रहे चांदीमल ने पिछले महीने वनडे टीम में अपना स्थान गंवा दिया था.

श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष तिलंगा सुमतिपाला ने कहा, चयनकर्ताओं के अध्यक्ष ने मुझे सूचित किया कि वे इस भूमिका के लिये एंजेलो मैथ्यूज या दिनेश चांदीमल में से किसी को कप्तान नियुक्त कर सकते हैं.
श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों ने कहा कि नये मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंघे का ध्यान 2019 विश्व कप पर लगा है और वे कप्तान समस्या का स्थानी निदान चाहते हैं. कप्तानी के संबंध में अंतिम फैसला नौ जनवरी को श्रीलंका के बांग्लादेश के लिये वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिये रवाना होने से पहले किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola