ePaper

दक्षिण अफ्रीका में कोहली की होगी असल परीक्षा : बेदी

Updated at : 29 Dec 2017 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में कोहली की होगी असल परीक्षा : बेदी

नयी दिल्ली : महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी और कप्तानी की असल परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी. बेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष खिलाडियों के खिलाफ लगातार सफलता के लिये बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू की तारीफ की लेकिन कहा कि ओलंपिक रजत पदक विजेता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी और कप्तानी की असल परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में होगी. बेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष खिलाडियों के खिलाफ लगातार सफलता के लिये बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू की तारीफ की लेकिन कहा कि ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू इतने साल से जो हासिल कर रही है, उसे हासिल करने के लिये कोहली को संघर्ष करना होगा.

बेदी ने कहा कि कोहली की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होगी. उन्होंने कहा, सिंधू ने इतने साल में काफी कुछ हासिल किया है. यह हासिल करने के लिये विराट को काफी संघर्ष करना होगा. उन्होंने कहा, सिंधू दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों से खेल रही है लेकिन कोहली की असल परीक्षा अब दक्षिण अफ्रीका में होगी.

बेदी ने यह बात स्पोर्ट स्टार पत्रिका के नये लुक के लांच के मौके पर कही. स्पोर्ट स्टार अब टेब्लायड से फिर पत्रिका के रुप में आ गया है और साप्ताहिक की बजाय 84 पन्नों का पाक्षिक संस्करण होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola