INDvsSL : लगातार हार से निराश थरंगा ने कहा, बचे हुए मैच में दिखाना होगा जज्बा

कटक : श्रीलंका को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी सबसे खराब शिकस्त का सामना करना पड़ा. जिसे सीरीज के शुरुआती मैच में भारत ने 93 रन से शिकस्त दी लेकिन सीनियर बल्लेबाज उपुल थरंगा ने कहा कि टीम को दौरे के बचे हुए मैचों में कुछ जज्बा दिखाना चाहिए. श्रीलंका ने टास जीतकर गेंदबाजी का […]
कटक : श्रीलंका को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी सबसे खराब शिकस्त का सामना करना पड़ा. जिसे सीरीज के शुरुआती मैच में भारत ने 93 रन से शिकस्त दी लेकिन सीनियर बल्लेबाज उपुल थरंगा ने कहा कि टीम को दौरे के बचे हुए मैचों में कुछ जज्बा दिखाना चाहिए. श्रीलंका ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन टीम 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 87 रन पर सिमट गयी.
थरंगा ने बीती रात मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हारने वाली टीम होना बहुत मुश्किल है लेकिन हमें फिर भी कुछ जज्बा दिखाना होगा. हमने वनडे सीरीज में सब कुछ ठीक किया लेकिन यहां हम निराश हैं. उन्होंने कहा, हमने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मैं काफी निराश हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




