ePaper

कटक में पहली जीत व श्रीलंका पर टी-20 क्रिकेट में दबदबा बनाने आज उतरेगा भारत

Updated at : 20 Dec 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
कटक में पहली जीत व श्रीलंका पर टी-20 क्रिकेट में दबदबा बनाने आज उतरेगा भारत

टी-20 सीरीज : टीम इंडिया को कटक में पहली जीत की तलाश कटक : भारतीय टीम टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज जीतने के बाद बुधवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगी, हालांकि इसमें मेजबान टीम की बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जा सकता […]

विज्ञापन

टी-20 सीरीज : टीम इंडिया को कटक में पहली जीत की तलाश

कटक : भारतीय टीम टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज जीतने के बाद बुधवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगी, हालांकि इसमें मेजबान टीम की बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जा सकता है. टेस्ट सीरीज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती और अब रोहित शर्मा एंड कंपनी का इरादा टी-20 प्रारूप में भी उस प्रदर्शन को दोहराने का होगा.

धर्मशाला में पहले वनडे के अलावा श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है. भारत ने मोहाली में सीरीज में वापसी की और विशाखापत्तनम में श्रीलंका ने सीरीज जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया. एक समय पर एक विकेट पर 136 रन बनाकर खेल रही श्रीलंकाई टीम 215 रन पर आउट हो गयी. महेंद्र सिंह धौनी द्वारा की गयी शानदार स्टंपिंग के बाद स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम पर भारी पड़े. दोनों ने तीन तीन विकेट लेकर भारत की जीत तय की. टी-20 क्रिकेट हालांकि बिल्कुल अलग है, और भारत की इस मैदान पर खेले गये एकमात्र टी-20 मैच की अच्छी यादें नहीं है.

बाराबती स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 7-4 का है और पिछले चार मैच भारत ने यहां जीते हैं. यहां 2015 में खेले गये एकमात्र टी-20 मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 92 रन पर आउट हो गयी थी. इसके बाद दर्शकों के उत्पात के कारण यह मैदान बदनाम हो गया था.

टीमें

भारत : रोहित ( कप्तान ), लोकेश राहुल, अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एम एस धौनी, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, बासिल थम्पी, जयदेव उनादकट.

श्रीलंका. तिसारा परेरा ( कप्तान ), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशाल परेरा, धनुष्का गुणतिलका, निरोशन डिकवेला, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, चतुरंगा डिसिल्वा, सचित पतिराना, धनंजय डिसिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नांडो, दुष्मंता चामीरा.

कटक में रिकॉर्ड खराब

एक टी-20 मैच खेला है भारत ने यहां पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ और उसे हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम 92 रन बना कर आउट हो गयी थी.

युवा खिलाड़ी असहज नहीं होते : कार्तिक

कटक. दिनेश कार्तिक ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी अब असहज नहीं होते और श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में आइपीएल में खेलने के अनुभव से उन्हें फायदा होगा. नियमित कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में भी नहीं खेलेंगे.

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम में बासिल थंपी, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं, जबकि जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज भी अनुभवी नहीं हैं. पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर कार्तिक ने कहा : उन सभी को आइपीएल में खेलने का काफी अनुभव है. कुछ ने तो 20 से 30 मैच खेले हैं. वह उससे असहज नहीं हैं, जितना पहले हुआ करते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola