अब टी20 श्रृंखला में भी श्रीलंका को पटखनी देने उतरेगी टीम इंडिया

-मैच का समय : शाम सात बजे से- कटक : भारतीय टीम टेस्ट और एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला जीतने के बाद कल से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में भी श्रीलंका पर अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगी हालांकि इसमें मेजबान टीम की बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जा सकता है. टेस्ट श्रृंखला जीतने […]
-मैच का समय : शाम सात बजे से-
भारत ने मोहाली में श्रृंखला में वापसी की और विशाखापत्तनम में श्रीलंका ने श्रृंखला जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया. एक समय पर एक विकेट पर 136 रन बनाकर खेल रही श्रीलंकाई टीम 215 रन पर आउट हो गयी. महेंद्र सिंह धौनी द्वारा की गयी शानदार स्टम्पिंग के बाद स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम पर भारी पडे. दोनों ने तीन तीन विकेट लेकर भारत की जीत तय की. टी20 क्रिकेट हालांकि बिल्कुल अलग है और भारत की इस मैदान पर खेले गए एकमात्र टी20 मैच की अच्छी यादें नहीं है. बाराबती स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकार्ड 7 . 4 का है और पिछले चार मैच भारत ने यहां जीते हैं.
टीमें : भारत : रोहित शर्मा ( कप्तान ), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, बासिल थम्पी, जयदेव उनादकट.
श्रीलंका : तिसारा परेरा ( कप्तान ), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुशाल परेरा, धनुष्का गुणतिलका, निरोशन डिकवेला, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, चतुरंगा डिसिल्वा, सचित पतिराना, धनंजय डिसिल्वा, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नांडो, दुष्मंता चामीरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




