चैरिटी के लिए शादी की तस्वीरें बेचेंगे विराट-अनुष्का
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली में शादी कर ली. दोनों ने जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो पूरे देश ने उन्हें बधाई दी. कुछ ही देर बाद इंटरनेट पर हर जगह उनकी ही तस्वीरें छायी रहीं. अब खबर यह है कि दोनों अपनी शादी की तस्वीरें बेचने वाले हैं. […]
विज्ञापन
विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली में शादी कर ली. दोनों ने जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो पूरे देश ने उन्हें बधाई दी. कुछ ही देर बाद इंटरनेट पर हर जगह उनकी ही तस्वीरें छायी रहीं. अब खबर यह है कि दोनों अपनी शादी की तस्वीरें बेचने वाले हैं.
विराट और अनुष्का ने यह फैसला लिया है कि वह अपनी शादी की तस्वीरें एक अमेरिकन फैशन मैगजीन को बेचेंगे और उसके बदले मिले पैसे को चैरिटी के लिए देंगे. विराट और अनुष्का की शादी इटली के टस्कनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई. इस गांव को एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था. ‘बैंड बाजा बारात’ फेम अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली काफी समय से साथ थे और उनके फैन्स कब से इस शादी का इंतजार कर रहे थे. 21 दिसंबर को दिल्ली में और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में विरुष्का की रिसेप्शन पार्टी होगी.
बहुत पुराना है क्रिकेट का बॉलीवुड कनेक्शन
साल 2017 की यह सबसे बड़ी शादी हर किसी के जुबान पर है. विराट-अनुष्का के ये सबसे खास पल सोशल मीडिया पर हर तरफ हैं. हर कोई इन्हें एक-दूसरे से शेयर कर रहा है. इन्हीं पलों में से एक वीडियो ये भी शेयर हो रहा है. इस वीडियो में विराट अनुष्का के लिए एक रोमांटिक गाना गा रहे हैं. ये वीडियो विराट-अनुष्का की कॉकटेल पार्टी का है.
कभी अपने प्यार अनुष्का के लिए दुनिया से लड़ गये थे विराट कोहली
सगाई वाली अंगूठी की कीमत एक करोड़
विराट ने अनुष्का के लिए जो अंगूठी खरीदी है, उसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है. विराट और अनुष्का की हल्दी से लेकर शादी तक के वीडियो सामने आ चुके हैं. इनमें एक सगाई की वीडियो भी है. इस वीडियो में अनुष्का और विराट एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं. विराट के करीबी सूत्रों के मुताबिक विराट ने अनुष्का के लिए बहुत ही कीमती और आसानी से न मिलने वाली रिंग ढूंढ़ी. यह रिंग ऑस्ट्रिया के एक डिजाइनर द्वारा बनायी गयी है. इस रिंग की खासियत यह है कि इसे जितनी बार देखो तो उतनी बार इसमें अलग-अलग एंगल बनते दिखायी देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










