ePaper

...तो इस तरह भारत फिर से बन सकता है वनडे का बादशाह

Updated at : 09 Dec 2017 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
...तो इस तरह भारत फिर से बन सकता है वनडे का बादशाह

दुबई : भारतीय टीम रविवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में 3-0 से जीत का लक्ष्य बनाये होगी क्योंकि इसकी बदौलत वह आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को शीर्ष से हटाकर पहला स्थान हासिल कर सकती है. भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष पर है उसके वनडे रैंकिंग में […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय टीम रविवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में 3-0 से जीत का लक्ष्य बनाये होगी क्योंकि इसकी बदौलत वह आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को शीर्ष से हटाकर पहला स्थान हासिल कर सकती है.

भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष पर है उसके वनडे रैंकिंग में 120 अंक हैं. वह दक्षिण अफ्रीका से केवल एक अंक से पीछे है और अगर वह रविवार को धर्मशाला में पहला मैच जीत लेती है तो वह उससे आगे हो जायेगी. भारत अगर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लेता है तो वह दक्षिण अफ्रीका पर दशमलव की अंक की बढ़त से 121 अंक पर पहुंच जायेगा. लेकिन इसके लिये उसे मोहाली में 13 दिसंबर और विशाखापत्तनम में 17 दिसंबर को होने वाले अगले मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी.

श्रीलंकाई टीम 83 अंक लेकर आठवें स्थान पर है. भारत अगर वनडे सीरीज में 2-1 से जीतता है तो उसके 119 अंक हो जायेंगे. वहीं आठवीं रैंकिंग की टीम अगर 0-3 से हार जाती है तो भी उसके इतने ही 83 अंक रहेंगे लेकिन अगर वह 3-0 से जीत जाती है तो उसके 87 अंक हो जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola