ePaper

भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने का मौका : द्रविड

Updated at : 07 Dec 2017 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने का मौका : द्रविड

नयी दिल्ली :भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को लगता है कि टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देखते हुए विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के पास अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा. द्रविड ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम के पास दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली :भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड को लगता है कि टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देखते हुए विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के पास अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का अच्छा मौका होगा.
द्रविड ने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम के पास दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की सीरीज जीतने के लिये सभी विभागों में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच जनवरी से केप टाउन में होगी. हालांकि दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम ने लगातार रिकार्ड नौ सीरीज जीती हैं, उसे सीरीज के शुरुआती मैच से पहले केवल एक अभ्यास मैच खेलना है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मौजूदा टीम की मजबूती को देखते हुए हमारे पास इस बार जीतने का अच्छा मौका है. उन्होंने कहा, हमारे पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, अगर जरुरत पड़ती है तो हमारे पास आल राउंडर (हार्दिक पंड्या) को खिलाने का मौका है.
हमारे पास जडेजा और अश्विन के रुप में बेहतरीन स्पिनर हैं. द्रविड ने कहा, मुझे यह चीज भी रोमांचित करती है कि हमारे सभी बल्लेबाज पहले भी दक्षिण अफ्रीका जा चुके हैं और उनके पास 40-50 टेस्ट का अनुभव है. वह इस समय अंडर-19 और भारत ए टीमों को कोचिंग दे रहे हैं. उन्होंने कहा, आपको ऐसे हालात में थोड़े भाग्य की भी जरुरत होती है. अगर यह हमारे हिसाब से रहता है तो मुझे अपने जीतने का पूरा भरोसा है.
भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रही हैं और कोहली के अलावा किसी ने भी दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिये समय नहीं मिलने की शिकायत नहीं की. टीम 24 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ पूर्ण सीरीज समाप्त करेगी. द्रविड ने कहा कि खिलाड़ियों के कंधों से अतिरिक्त भार खत्म करना अच्छा होगा. उन्होंने कहा, कार्यक्रम के लिहाज से टीम के लिये कुछ साल कठिन होते हैं और कुछ नहीं.
खिलाड़ियों के ऊपर काफी दबाव होता है लेकिन सभी टीमों के लिये ऐसा है. लेकिन अगर हम संतुलन बिठा लेते हैं तो यह अच्छा होगा, हालांकि यह आसान काम नहीं है. कोहली ने हाल में द्रविड को पछाड़कर भारत के लिये सभी प्रारुपों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर पहुंच गये, अब वह केवल महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola