कोहली एक श्रृंखला में लगातार तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

नयी दिल्ली : बेहतरीन फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शतक लगाकर तीन मैचों की श्रृंखला में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान बने. कोहली इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन […]
नयी दिल्ली : बेहतरीन फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शतक लगाकर तीन मैचों की श्रृंखला में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय कप्तान बने. कोहली इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे.
कई कप्तानों ने पांच मैचों की श्रृंखला में तीन या चार टेस्ट शतक लगाये हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ है जब किसी कप्तान ने तीन मैचों की श्रृंखला में लगातार तीन शतक लगाये हों. मौजूदा सत्र में यह कोहली का 11वां शतक था और वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक सत्र में 12 शतकों के रिकार्ड से एक शतक पीछे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




