श्रीलंका को बड़ा झटका, हेराथ तीसरे टेस्ट से बाहर- वांडर्से टीम में शामिल

नयी दिल्ली : श्रीलंका के अनुभवी ऑफ स्पिनर रंगना हेराथ पीठ दर्द के कारण भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. हेराथ की जगह पर लेग स्पिनर जेफ्री वांडर्से को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका को नागपुर में दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 239 रन से […]
नयी दिल्ली : श्रीलंका के अनुभवी ऑफ स्पिनर रंगना हेराथ पीठ दर्द के कारण भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. हेराथ की जगह पर लेग स्पिनर जेफ्री वांडर्से को श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है.
श्रीलंका को नागपुर में दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 239 रन से हार का सामना करना पड़ा था और वह तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रहा है. तीसरा मैच दो से छह दिसंबर के बीच नयी दिल्ली में खेला जाएगा. हेराथ के स्थान पर श्रीलंका की पहली पसंद बायें हाथ का स्पिनर मालिंदा पुष्पकुमार थे लेकिन यह 30 वर्षीय गेंदबाज फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




