एशेज : ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को दस विकेट से रौंदा, श्रृंखला में 1-0 की बढ़त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ब्रिसबेन : ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और कैमरुन बेनक्राफ्ट ने पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को लंच से पहले ही कोई विकेट गंवाये बिना जरुरी रन बना लिये. वार्नर ने 119 गेंद में 87 रन बनाये […]
विज्ञापन
ब्रिसबेन : ऑस्ट्रेलिया ने पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और कैमरुन बेनक्राफ्ट ने पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को लंच से पहले ही कोई विकेट गंवाये बिना जरुरी रन बना लिये.
वार्नर ने 119 गेंद में 87 रन बनाये जबकि बेनक्राफ्ट ने 182 गेंद में नाबाद 82 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के 173 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया को सुबह के सत्र में जीत के लिये 56 रन की जरुरत थी जो उसने आसानी से बना लिये.
इसके साथ ही उन्होंने लगातार लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोच्च सलामी साझेदारी का 87 वर्ष पुराना टेस्ट रिकार्ड भी तोड़ दिया. वार्नर का यह 25वां टेस्ट अर्धशतक और एशेज में नौवां अर्धशतक था. वहीं टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बेनक्रोफ्ट ने अपनी दूसरी पारी में पहला अर्धशतक जमाया. इंग्लैंड ने 31 साल से ब्रिसबेन में कोई टेस्ट नहीं जीता है और उसकी हार का सिलसिला लगातार आठ एशेज टेस्ट का हो गया. अगला टेस्ट एडीलेड ओवल पर शनिवार से खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










