जम्मू -कश्मीर में आर्मी स्कूल के बच्चों से मिले लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धौनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जम्मू -कश्मीर में हैं. जी हां, गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी को सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्राप्त है. इस हैसियत से उन्होंने सेना के यूनिफॉर्म में ही श्रीनगर के एक आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों से मुलाकात […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जम्मू -कश्मीर में हैं. जी हां, गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी को सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्राप्त है. इस हैसियत से उन्होंने सेना के यूनिफॉर्म में ही श्रीनगर के एक आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों से मुलाकात की. इस बात की सूचना आर्मी की तरफ से ही दी गयी है. भारतीय सेना के चिनार क्रॉप्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.
महेंद्र सिंह धौनी इससे पहले 2012 में भी जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं. उस वक्त वे सियाचिन ग्लेशियर के आर्मी बेस कैंप में सेना की एक टुकड़ी से मुलाकात की थी. इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है और धौनी टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए वे अभी छुट्टी पर है. हालांकि उन्हें जल्दी ही टीम को ज्वाइन करना होगा. एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 10 दिसंबर से शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










