कोडरमा : दो संदिग्ध कश्मीरी हिरासत में, आतंकी गतिविधियों को लेकर शक

कोडरमा : जिला पुलिस ने बुधवार को कश्मीर से आए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. दोनों युवकों में एक की पहचान अनंतनाग जिला के कंवारी निवासी मो. शाबिर पिता सूफी व शेरगुल निवासी खुर्शीद पिता मो. अब्दुलाल के रूप में […]
कोडरमा : जिला पुलिस ने बुधवार को कश्मीर से आए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. दोनों युवकों में एक की पहचान अनंतनाग जिला के कंवारी निवासी मो. शाबिर पिता सूफी व शेरगुल निवासी खुर्शीद पिता मो. अब्दुलाल के रूप में की गयी है.
दोनों संदिग्ध युवा राज्य के सबसे महत्वपूर्ण व सुरक्षा के लिहाज से चाक चौबंद माने जाने वाले सैनिक स्कूल तिलैया की चाहरदीवारी फांद अनधिकृत रूप से प्रवेश किये थे. स्कूल प्रबंधन ने शक होने पर दोनों युवकों को पकड़ा और इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय तिलैया डैम ओपी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया. सुबह में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गोपनीय रखा. दिनभर पुलिस पदाधिकारी हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ करते रहे. आशंका है कि आतंकी गतिविधियों को लेकर कहीं ये इस जगह तो नहीं आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










