एशेज से पहले वार्नर चोटिल, मैदान से लौटे

ब्रिसबेन : पहले एशेज टेस्ट से दो दिन पहले अभ्यास के दौरान गले में अचानक दर्द के शिकार आस्ट्रेलियाई उपकप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि वह अपने गले का उपचार करायेंगे.सलामी बल्लेबाज वार्नर को गाबा पर एक ऊंचा कैच लपकते हुए गले में चोट लगी. बाद में वह ड्रेसिंग रुम चले गए. उन्होंने पत्रकारों […]
ब्रिसबेन : पहले एशेज टेस्ट से दो दिन पहले अभ्यास के दौरान गले में अचानक दर्द के शिकार आस्ट्रेलियाई उपकप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि वह अपने गले का उपचार करायेंगे.सलामी बल्लेबाज वार्नर को गाबा पर एक ऊंचा कैच लपकते हुए गले में चोट लगी. बाद में वह ड्रेसिंग रुम चले गए. उन्होंने पत्रकारों से कहा , मेरे गले में जकड़न है. मैने ऊंचा कैच लपका और मेरे गले में चोट लग गयी .
ऐसी जकड़न पहले कभी महसूस नहीं हुई. उन्होंने कहा , मुझे नहीं लगता कि गले में सूजन के कारण मैं मैच से बाहर रहूंगा. यह अगले एक दो दिन में ठीक हो जायेगी. मुझे अपनी तकनीक पर कुछ काम करना होगा. आज उपचार कराऊंगा और गर्म पट्टियों से सिकाई करुंगा. उम्मीद है कि कल तक ठीक हो जाऊंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










