बचपन में बहुत शरारती थे सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट ने किया अनुशासित

नयी दिल्ली : दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने की सीख देते हुए कहा कि बचपन में वह भी काफी शरारती थे लेकिन भारत की तरफ से खेलने का लक्ष्य हासिल करने के लिये वह खुद ब खुद अनुशासित हो गये. यूनिसेफ के ब्रांड दूत तेंदुलकर ने विश्व बाल […]
नयी दिल्ली : दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने की सीख देते हुए कहा कि बचपन में वह भी काफी शरारती थे लेकिन भारत की तरफ से खेलने का लक्ष्य हासिल करने के लिये वह खुद ब खुद अनुशासित हो गये.
यूनिसेफ के ब्रांड दूत तेंदुलकर ने विश्व बाल दिवस के अवसर पर अपना समय न सिर्फ बच्चों के साथ बिताया बल्कि उनके साथ क्रिकेट भी खेली और लंबे समय बाद बल्ला भी थामा. उन्होंने स्पेशल ओलंपिक भारत से जुड़े इन विशेष श्रेणी के बच्चों को क्रिकेट के गुर भी सिखाये. तेंदुलकर ने इस अवसर पर कहा, मैं भी जब छोटा था तो बहुत शरारती था लेकिन जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो अपना लक्ष्य तय कर दिया भारत की तरफ से खेलना. मैं अपने लक्ष्य से डिगा नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




