दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय टीम के लिये लगेगा शिविर

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे से पहले राष्ट्रीय टीम के लिये एक शिविर लगाया जायेगा. चौधरी ने कहा कि बीसीसीआई की आगामी विशेष आम बैठक (एसजीएम) में एफटीपी में पाकिस्तान को शामिल किये जाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है. […]
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे से पहले राष्ट्रीय टीम के लिये एक शिविर लगाया जायेगा. चौधरी ने कहा कि बीसीसीआई की आगामी विशेष आम बैठक (एसजीएम) में एफटीपी में पाकिस्तान को शामिल किये जाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले खिलाडियों के लिये एक शिविर लगाया जायेगा. मुझे पता है कि समय काफी कम है लेकिन हम देखेंगे कि इसमें क्या सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं. भारत दौरे पर आयी श्रीलंकाई टीम का आखिरी मैच 24 दिसंबर को मुंबई में होगा और इसके चार दिनों के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना होना है जहां उन्हें पांच जनवरी से पहला टेस्ट मैच खेलना है. दो महीने के इस दौरे पर टीम को तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










