ePaper

बर्थडे स्पेशल : क्रीज पर उतरने से पहले नहाते और एक सेब खाते थे लक्ष्मण

Updated at : 01 Nov 2017 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
बर्थडे स्पेशल : क्रीज पर उतरने से पहले नहाते और एक सेब खाते थे लक्ष्मण

नयी दिल्ली : टीम इंडिया में वेरी-वेरी स्पेशल के नाम से मशहूर क्लाइयों के जादूगर वीवीएस लक्ष्मण आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. लक्ष्मण को उनके जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लग गया है. लेकिन सचिन तेंदुलकर ने इस बार लक्ष्मण को बधाई देने के साथ-साथ उनके बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया में वेरी-वेरी स्पेशल के नाम से मशहूर क्लाइयों के जादूगर वीवीएस लक्ष्मण आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. लक्ष्मण को उनके जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लग गया है. लेकिन सचिन तेंदुलकर ने इस बार लक्ष्मण को बधाई देने के साथ-साथ उनके बारे में एक बड़ा खुलासा किया है.

सचिन ने कलाइयों के जादूगर लक्ष्मण के बारे में ऐसी बात बतायी है जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं. दरअसल ड्रेसिंग रूम में क्या कुछ होता है यह सब बहुत कम ही क्रिकेटर दूसरे से साझा करते हैं. लेकिन क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने लक्ष्मण के बारे में बड़ा दिलचस्प बात बतायी. सचिन ने लक्ष्मण को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया और बताया कि लक्ष्मण हमेशा बल्लेबाजी में उतरने से पहले जरूर नहाते थे और एक सेब खाते थे.

सचिन ने लक्ष्मण को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, हेप्पी बर्थडे लक्ष्मण, क्या मैं इस मौके पर आपकी रन बनाने की क्षमता के बारे में एक खुलासा कर सकता हूं. आपकी कामयाबी के पीछे का राज है मैच में बल्लेबाजी से पहले नहाना और एक सेब खाना.
गौरतलब हो कि लक्ष्मण एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं जो कभी खेल के दौरान अपना धैर्य कभी नहीं खोया और जमकर गेंदबाजों की सामना किया. लक्ष्मण अगर किसी टीम के बुरा सपना बनकर आये तो वो टीम थी ऑस्ट्रेलिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण का बल्ला सबसे अधिक चला. सचिन के बाद लक्ष्मण दुसरे खिलाड़ी बने जिसने ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सबसे अधिक 2000 रन बनाये. उन्‍होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाये अपने 17 शतक में 6 टेस्ट शतक और 6 वन डे शतकों में से 4 शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola