कल कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया

Updated:
विज्ञापन
कल कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया

कानपुर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यहां टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जायेगा. इस मैच को दोनों ही टीम जीतना चाहेगी, क्योंकि जो टीम यह मैच जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगा. सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने और दूसरा भारत ने जीता है. भारत पुणे में खेले गये दूसरे […]

विज्ञापन

कानपुर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यहां टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला जायेगा. इस मैच को दोनों ही टीम जीतना चाहेगी, क्योंकि जो टीम यह मैच जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगा. सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने और दूसरा भारत ने जीता है. भारत पुणे में खेले गये दूसरे मैच के रिद्धम को बनाये रखना चाहेगा, ताकि सीरीज वह जीत जाये.

वीरेंद्र सहवाग ने कहा ट्रिपल सेंचुरी ओके, बट ट्रिपल राइडिंग नॉट

पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया पर दबाव बन गया था, दूसरे मैच को अपने नाम करने के लिए टीम ने जोर लगाया और सीरीज को 1-1 से बराबर किया. अगर भारतीय टीम यह मैच जीत गयी तो लगातार सातवां एकदिवसीय सीरीज जीत जायेगी. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहली बार 50 ओवर का डे-नाइट मैच आयोजित किया जा रहा है. दूसरा मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा था कि हम आगे के मैच को चुनौती के रूप में लेंगे.

कोहली की रोटेशन नीति से फायदा हुआ है: शमी

पहले मैच में हमने कहा था हम वापसी करेंगे और हमने किया. हम कानपुर में भी इसी तरह का क्रिकेट खेलेंगे. तीसरी टी20 खेलने के लिए दोनों टीमें गुरुवार को यहां पहुंच गयी है और अभ्यास कर रही हैं. भारतीय टीम अपनी रणनीति को अच्छी तरह से लागू करेगी खासकर गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल होगा. गेंदबाजी को रोटेट किया जायेगा. खासकर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का अच्छा प्रयोग किया जायेगा.पुणे में भारतीय टीम ने रणनीति का अच्छी तरह कार्यान्वयन किया, विशेषकर गेंदबाजी में जिसमें फार्म में चल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शुरु में और अंतिम ओवरों में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं.

स्पिनरों ने मुंबई में एक दिन के आराम के बाद अच्छी वापसी की. युजवेंद्र चहल पहले मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे. उन्होंने दो विकेट झटके जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव की जगह उतारे गये अक्षर पटेल ने फार्म में चल रहे टाम लाथम के रुप में विकेट प्राप्त किया. कामचलाऊ गेंदबाज केदार जाधव ने आठ ओवर गेंदबाजी की और महज 31 रन गंवाये. कोहली हालांकि विजयी संयोजन में छेडछाड नहीं करना चाहेंगे लेकिन यह देखना होगा कि यादव को कल अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिलता है या नहीं. जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो पुणे में भारत के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक चीज दिनेश कार्तिक का चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन की पारी खेलना रही.

टीम प्रबंधन ने 2015 विश्व कप के बाद से चौथे नंबर के स्थान के लिए कम से कम 11 खिलाड़ियों को आजमाया है और कार्तिक ने निश्चित रुप से इस स्थान पर आगे बढ़ने की दावेदारी के लिए काफी अच्छा कर दिया है. उन्होंने सीरीज के शुरुआती मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की लेकिन उन्होंने खुद ही कहा कि चौथा स्थान उनका पसंदीदा है. शिखर धवन ने छह पारियों के बाद अर्धशतक से ज्यादा का स्कोर बनाया जो भी भारत के लिये अच्छी खबर थी। इस बल्लेबाज ने गेंद को खूबसूरती से खेला और वह कल के मुकाबले में भी अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola