बारिश के बीच कोहली जब करने लगे डांस….

रांची : लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण भारतीय क्रिकेट टीम आज आउटडोर अभ्यास नहीं कर सकी हालांकि इससे टीम के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा और इसकी बानगी आज स्टेडियम में देखने को मिली. मैच से एक दिन पहले की प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व ही जमकर बारिश शुरू हो गई. रोहित शर्मा मैदान […]
रांची : लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण भारतीय क्रिकेट टीम आज आउटडोर अभ्यास नहीं कर सकी हालांकि इससे टीम के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा और इसकी बानगी आज स्टेडियम में देखने को मिली. मैच से एक दिन पहले की प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व ही जमकर बारिश शुरू हो गई.
रोहित शर्मा मैदान पर पैड बांधकर बल्लेबाजी अभ्यास के लिये पहुंच चुके थे लेकिन उन्हें वापिस ड्रेसिंग रुम जाना पड़ा. वहीं सामने पवेलियन की ओर बालकनी में कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ शिखर धवन खड़े थे. आपस में किसी बात पर हंसी मजाक के बीच कोहली ने अचानक थिरकना शुरू कर दिया. बात क्या थी यह तो दूर से पता नहीं चली लेकिन खिलाडियों के उत्साह की बानगी जरुर मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










