नये लुक में दिखे धौनी, फिर बदला हेयर स्टाइल

Updated:
विज्ञापन
नये लुक में दिखे धौनी, फिर बदला हेयर स्टाइल

रांची. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने खेल के अलावा कार व बाइक्स प्रेम के कारण मशहूर हैं. इन सबके अलावा वह बहुत बेबाकी से अपने हेयर स्टाइल भी बदलते रहते हैं. कभी वह बाल्ड लुक, तो कभी मोहॉक स्टाइल में दिखते हैं. करियर की शुरुआत में धौनी लंबे बालों के कारण […]

विज्ञापन
रांची. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने खेल के अलावा कार व बाइक्स प्रेम के कारण मशहूर हैं. इन सबके अलावा वह बहुत बेबाकी से अपने हेयर स्टाइल भी बदलते रहते हैं. कभी वह बाल्ड लुक, तो कभी मोहॉक स्टाइल में दिखते हैं. करियर की शुरुआत में धौनी लंबे बालों के कारण युवाओं के बीच काफी चर्चित थे.

एक बार फिर धौनी ने अपना हेयर स्टाइल बदला है. रांची में शनिवार सात अक्तूबर को जब वह टी-20 मैच खेलने उतरेंगे, तो नये लुक में दिखेंगे. इस मैच के लिए धौनी जब सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरे, तभी उनके हेयर स्टाइल में परिवर्तन देखा गया. इस बार वह प्रेपी हेयरकट में नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola