इस लड़की को डेट कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार, तसवीर शेयर कर बताया ”बेटर हॉफ”
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी निजी जीवन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक तसवीर साझा की है. तसवीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘बेटर हॉफ’ की तसवीर. दरअसल टीम इंडिया में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जगह बनाने वाले भुवी ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी निजी जीवन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक तसवीर साझा की है. तसवीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘बेटर हॉफ’ की तसवीर.
दरअसल टीम इंडिया में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जगह बनाने वाले भुवी ने सोशल मीडिया में जो तसवीर साझा की है उसमें उनके साथ एक लड़की नजर आ रही है. तसवीर डिनर पार्टी की है. तसवीर साझा करने के साथ ही फैन्स के कमेंट्स आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनकी बेटर हॉफ का नाम नूपुर नागर है.
पांच साल पहले भुवनेश्वर कुमार ने इंस्टाग्राम में एक तसवीर साझा की थी और लिखा था, पूरी तसवीर ‘कमिंग सून’. दरअसल पांच साल पहले भुवी ने तो तसवीर सोशल मीडिया में शेयर की थी वो पूरी नहीं थी. आधी तसवीर में केवल भुवनेश्वर कुमार ही नजर आ रहे थे. तसवीर के साथ जब भुवी ने लिखा की पूरी तसवीर के लिए इंतजार करें, तभी से कयास लगाया जा रहा था कि भुवी किसी को डेट कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने इतने दिनों तक इसका खुलासा नहीं किया था. लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका नूपुर नागर के साथ अफेयर चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










