INDvsAUS : मैच ही नहीं नंबर-1 का ताज भी गई टीम इंडिया की

नयी दिल्ली : पिछले कुछ समय से चले आ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के अश्वमेधी अभियान को गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगाम लगा दिया है. बेंगलुरु में खेले गये चौथे एक दिवसीय मैच में मेहमान टीम ने डैथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन करके भारत को 21 रन से हरा दिया. इस हार के साथ […]
नयी दिल्ली : पिछले कुछ समय से चले आ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के अश्वमेधी अभियान को गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगाम लगा दिया है. बेंगलुरु में खेले गये चौथे एक दिवसीय मैच में मेहमान टीम ने डैथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन करके भारत को 21 रन से हरा दिया. इस हार के साथ ही भारत के नौ मैचों के विजय अभियान का क्रम टूट गया.
टीम इंडिया को इस हार के साथ एक और झटका लगा है. मैच हारने के साथ-साथ भारतीय टीम ने आइसीसी रैंकिंग में नंबर-1 का ताज भी गंवा दिया है. अभी तक भारत के 120 रेटिंग अंक थे जबकि दक्षिण अफ्रीका के 119 और ऑस्ट्रेलिया के 114 अंक हैं. इस हार के बाद भारत का एक अंक कम हो जाएगा. यानी अब भारत और द. अफ्रीका दोनों के 119-119 अंक हो जाएंगे. लेकिन दशमलव के बाद के अंकों के आधार पर भारतीय टीम दूसरे नंबर पर चली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




