इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से 98 रन कम बनाया फिर भी मैच जीता, सीरीज पर कब्जा

लंदन : इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के बिना आल राउंडर खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन से बारिश से प्रभावित चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस पद्धति से छह रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. मोईन अली ने 25 गेंद में 48 रन की पारी खेली, उन्होंने और जोस बटलर ने […]
लंदन : इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के बिना आल राउंडर खिलाडियों के अच्छे प्रदर्शन से बारिश से प्रभावित चौथे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस पद्धति से छह रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. मोईन अली ने 25 गेंद में 48 रन की पारी खेली, उन्होंने और जोस बटलर ने एक साथ मिलकर 48 गेंद में 77 रन की भागीदारी निभायी जिससे इंग्लैंड ने ओवल में बारिश आने और खेल खत्म होने से पहले जरुरी रन रेट को काफी पीछे छोड़ दिया.
इंग्लैंड ने अली और बटलर की बदौलत 35.1 ओवर में पांच विकेट पर 258 रन बनाये. वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 356 रन का स्कोर खड़ा किया था और इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस पद्धति से छह रन से जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










