बेन स्टोक्स गिरफ्तार, नहीं खेल पाएंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा वनडे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2017 7:00 PM
लंदन : इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आज कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल में एक घटना के बाद गिरफ्तार किया गया और इस कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के चौथे एकदिवसीय मैच में नहीं खेल पाएंगे. ईसीबी ने बयान में कहा, स्टोक्स को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया लेकिन उन्हें […]
लंदन : इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आज कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल में एक घटना के बाद गिरफ्तार किया गया और इस कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के चौथे एकदिवसीय मैच में नहीं खेल पाएंगे.
ईसीबी ने बयान में कहा, स्टोक्स को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया लेकिन उन्हें बिना किसी आरोप के शाम को रिहा कर दिया. ईसीबी के मुताबिक इस मौके पर स्टोक्स के साथ टीम के दूसरे खिलाड़ी ऐलेक्स हेल्स भी मौजूद थे. मामले में पुलिस जांच में सहयोग देने के लिये दोनों आज ब्रिस्टल गये हैं.बयान में कहा गया कि स्टोक्स और हेल्स वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को ओवल में होने वाले एकदिवसीय मैच में नहीं खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










