ePaper

भारतीय स्पिनरों के आगे पस्त कंगारु, वार्नर ने कहा सही रणनीति की जरूरत

Updated at : 23 Sep 2017 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय स्पिनरों के आगे पस्त कंगारु, वार्नर ने कहा सही रणनीति की जरूरत

इंदौर : बांग्लादेश का हाल का दौरा हो या फिर भारत के खिलाफ पहले दो वनडे, स्पिनर फिर से आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरे हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज यहां कहा कि अगर उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं तो फिर उन्हें धीमी गति के […]

विज्ञापन


इंदौर :
बांग्लादेश का हाल का दौरा हो या फिर भारत के खिलाफ पहले दो वनडे, स्पिनर फिर से आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरे हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज यहां कहा कि अगर उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं तो फिर उन्हें धीमी गति के गेंदबाजों को खेलने में दिक्कत नहीं होगी.

कल सीरीज जीतने और आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन पोजिशन के लिए मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

भारत के दोनों स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया जिससे भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 20 की बढ़त हासिल करने में सफल रहा. वार्नर ने होलकर स्टेडियम में होने वाले तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि हमारे खिलाडी उन्हें (स्पिनरों को) समझ सकते हैं.

हमें उनके खिलाफ रणनीति बनाने की जरूरत है. जब आप लगातार विकेट गंवाते हो तो फिर आप दबाव में आ जाते हैं. अगर आपको अच्छी शुरुआत मिलती है और फिर जब स्पिनर आक्रमण पर आयेंगे तो स्थिति भिन्न होगी. बायें हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया की तेज और उछाल वाली पिचों के बाद उपमहाद्वीप की स्पिन पिचों पर खेलना आसान नहीं होता है लेकिन यह बहाना नहीं है क्योंकि आस्ट्रेलिया के कई सीनियर बल्लेबाज मसलन स्वयं वार्नर, कप्तान स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल नियमित तौर पर आईपीएल में भारत में खेलते रहे हैं.

आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वन डे इंदौर में, भाग्यशाली रहा है होलकर स्टेडियम

उन्होंने कहा, अगर हम तकनीक की बात करें तो फिर जब आप तेज और उछाल वाले विकेट पर खेलकर बडे हुए हों और ऐसे में जब पहली बार उपमहाद्वीप के दौरे पर आते हो तो सामंजस्य बिठाना मुश्किल होता है लेकिन यदि आप पहले भी यहां खेल चुके हों तो यह कोई बहाना नहीं है. वार्नर ने कहा, आपको परिस्थितियों से वाकिफ होना चाहिए. हमें खेल की परिस्थिति के अनुसार खेलना चाहिए कि अगर शुरु में आप दो विकेट गंवा देते हो तो कैसे खेलना है. सीनियर खिलाडी जो पहले भी यहां आते रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि ऐसी परिस्थितियों में कैसे बाउंड्री लगानी है और कैसे स्ट्राइक रोटेट करनी है. पहले दोनों मैचों में आस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी और वार्नर ने माना कि उनके बल्लेबाजों का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola