धौनी के नाम अनोखा विश्व रिकॉर्ड, जमाया अर्धशतकों का शतक
Updated at : 18 Sep 2017 5:13 PM (IST)
विज्ञापन

चेन्नई : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में यहां 79 रन की पारी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया. धौनी क्रिकेट के इतिहास में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले 13वें क्रिकेटर हैं. धौनी यह उपलब्धि हासिल करने […]
विज्ञापन
चेन्नई : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में यहां 79 रन की पारी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया.
धौनी क्रिकेट के इतिहास में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले 13वें क्रिकेटर हैं. धौनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (164), राहुल द्रविड (146) और सौरव गांगुली (107) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
धौनी दे रहे थे सिग्नल और पांड्या कर रहे थे ब्लास्ट, दोनों के रणनीति में फंस गये कंगारु
धौनी का 302वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में यह 66वां अर्धशतक है. इसके अलावा उन्होंने 90 टेस्ट में 33 और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक अर्धशतक जड़ा है. धौनी के नाम पर 9737 रन दर्ज हैं और उन्हें 50 ओवर के प्रारुप में 10000 रन पूरे करने के लिए 263 रन और बनाने की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




