चोटिल होने के बाद वापसी करना दिखने में जितना आसान होता है करने में उतना ही मुश्किल : रोहित शर्मा

नयी दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखते हुए भले ही लगे कि वह कितनी सहजता से खेल रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि चोट के कारण छह महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी करना इतना आसान नहीं होता. रोहित चोट के कारण (अक्तूबर 2016 से अप्रैल 2017 तक) […]
नयी दिल्ली : भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को देखते हुए भले ही लगे कि वह कितनी सहजता से खेल रहे हैं लेकिन उनका कहना है कि चोट के कारण छह महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी करना इतना आसान नहीं होता.
रोहित चोट के कारण (अक्तूबर 2016 से अप्रैल 2017 तक) छह महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहे थे. लेकिन चैम्पियंस ट्राफी के दौरान वनडे में वापसी के बाद वह 10 मैचों में कुछ अर्धशतकों के अलावा तीन शतक भी जड़ चुके हैं.
उन्होंने कहा, वापसी करना बिलकुल भी आसान नहीं होता. बड़ी सर्जरी के बाद सबसे मुश्किल काम अपने अंदर के भय को जीतना होता है. यह सब दिमागी होता है. मेरी बल्लेबाजी भले ही देखने में आसान दिखती हो लेकिन यह इतना आसान नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि दौड़ने के लिये स्ट्रेच करते हुए या स्पिनर का सामना करते हुए उन्हें यह डर लगा कि वह चोटिल हो सकते हैं तो इस पर रोहित ने मुस्कुराते हुए कहा, मेरे लिये सबसे अच्छी चीज यह रही कि जैसे ही मैंने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा किया तो आईपीएल शुरू हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










