पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की मुहिम, कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर पहुंची विश्व एकादश टीम

Updated at : 11 Sep 2017 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की मुहिम, कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर पहुंची विश्व एकादश टीम

कराची : पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू करने की मुहिम के तहत विश्व एकादश की टीम मेजबानों के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलने के लिये आज तड़के लाहौर पहुंची. टीम के आगमन के लिये अलामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे जिसकी अगुवाई दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस कर […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर से शुरू करने की मुहिम के तहत विश्व एकादश की टीम मेजबानों के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलने के लिये आज तड़के लाहौर पहुंची. टीम के आगमन के लिये अलामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे जिसकी अगुवाई दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं.

लाहौर पहुंचने के बाद विश्व एकादश के खिलाडियों और अधिकारियों को मॉल रोड पर पांच सितारा होटल में ले जाया गया जिस पर सभी ओर से ट्रैफिक बंद था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकट परिषद (आईसीसी) ने पहले घोषणा की थी कि हवाईअड्डे पर मीडिया से कोई बातचीत नहीं होगी. मार्च 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद किसी टीम का यह अधिकारिक दौरा है, जिससे इतनी कड़ी सुरक्षा जरुरी भी थी.

टीम में शामिल नहीं किये जाने पर छलका जडेजा का दर्द, बोले, आराम नहीं बाहर निकाला

इसमें अर्द्धसैनिक बल और पुलिस कमांडो शामिल थे. इस हमले के बाद से कोई भी शीर्ष टेस्ट टीम सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान नहीं आयी है और आईसीसी ने भी किसी भी मैच रेफरी और अंपायर को मई 2015 में लाहौर में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये भेजने से इनकार कर दिया था.

क्या युवराज सिंह और सुरेश रैना का खत्म हो गया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर ?

लेकिन देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिये विश्व एकादश के दौरे को पीसीबी काफी अहम मान रहा है क्योंकि इसे सिर्फ आईसीसी द्वारा समर्थन ही प्राप्त नहीं है बल्कि विश्व संचालन संस्था ने सुरक्षा इंतजामात के लिये सुरक्षा विशेषज्ञों के दौरे के लिये भी फंड दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola