टी-10 लीग में होगी क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और अफरीदी की टक्कर

बेंगलुर : वीरेन्द्र सहवाग, क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज क्रिकेटर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली दस-दस ओवरों की लीग ‘टेन क्रिकेट लीग ‘ (टीसीएल) यानी टी10 लीग में खेलेंगे. इस लीग में टीम पंजाबीज, टीम पख्तून्स, टीम मराठा, टीम बांग्ला, टीम लंकन्स, टीम सिंधींज और टीम केरलाइट्स के साथ […]
बेंगलुर : वीरेन्द्र सहवाग, क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज क्रिकेटर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली दस-दस ओवरों की लीग ‘टेन क्रिकेट लीग ‘ (टीसीएल) यानी टी10 लीग में खेलेंगे. इस लीग में टीम पंजाबीज, टीम पख्तून्स, टीम मराठा, टीम बांग्ला, टीम लंकन्स, टीम सिंधींज और टीम केरलाइट्स के साथ कुछ अन्य टीमें होंगी.
विस्फोटक बल्लेबाज अफरीदी टीम पख्तून्स का नेतृत्व करेंगे. टीम पख्तून्स के मालिक हबीब खान ने कहा, मैं काफी उत्सुक हूं कि महानतम खिलाडियों में शामिल अफरीदी हमारी टीम का नेतृत्व करेंगे. आप पख्तून्स को पूरी क्षमता के साथ खेलते हुये देखेंगे. यह लीग 10-10 ओवर के प्रारुप पर आधारित होगी जहां मैच लगभग 90 मिनट का होगा. लीग 21 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगी जिसके सभी मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे.
शाहिद अफरीदी की धमाकेदार वापसी, टी-20 में जमाया तूफानी शतक : VIDEO
टीसीएल के अध्यक्ष शाजी उल मुल्क ने कहा, हम टी10 क्रिकेट की संकल्पना से काफी उत्साहित हैं क्योंकि यह क्रिकेट को 90 मिनट में खत्म होने वाले खेलों की श्रेणी में ले आयेगा जहां खेल की रफ्तार काफी तेज होती है. उन्होंने कहा, हम सब टी20 क्रिकेट का लुत्फ उठाते है. इंतजार करिये जब आप टी10 क्रिकेट का अनुभव लेंगे. हमने इस लीग को दक्षिण एशियाई संकल्पना पर तैयार किया है क्योंकि यूएई और खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में दक्षिण एशियाई मूल के लोग और क्रिकेट के दीवाने रहते हैं. ‘ ‘ इस लीग के लिये खिलाडियों की नीलामी यूएई में होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लगायी फटकार, भेजा शो कॉज नाटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




