कोहली की नजरें 2019 विश्व कप पर, विशेष तैयारी के साथ उतरेंगे मैदान पर, खिलाडियों की होगी खास भूमिका

दांबुला : भारतीय कप्तान विराट कोहली 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दो साल के समय में कुछ खिलाडियों को कुछ निश्चित भूमिकायें देना चाहते हैं. कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह प्रतिद्वंद्वी को देखते हुए अपने खिलाडियों का इस्तेमाल करेंगे तो उन्होंने कहा, हमारे लिये यह अहम नहीं है कि […]
दांबुला : भारतीय कप्तान विराट कोहली 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दो साल के समय में कुछ खिलाडियों को कुछ निश्चित भूमिकायें देना चाहते हैं. कोहली से जब पूछा गया कि क्या वह प्रतिद्वंद्वी को देखते हुए अपने खिलाडियों का इस्तेमाल करेंगे तो उन्होंने कहा, हमारे लिये यह अहम नहीं है कि हम किस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेल रहे हैं. आप किसी का चयन कर, उसे नहीं चुन सकते.
मैं इसमें विश्वास नहीं करता और बतौर टीम आप इस पर भरोसा नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, विश्व कप के लिये दो साल का समय है और अब समय है कि खिलाडियों को कुछ निश्चित भूमिकायें दी जायें ताकि वे इसके अनुरुप ढल सके और समझ सकें कि हमें क्या करने की जरुरत है. कप्तान ने पुष्टि की कि लोकेश राहुल निश्चित रुप से मध्यक्रम में शामिल हैं जबकि केदार जाधव और मनीष पांडे मध्यक्रम में बचे हुए स्थान के लिये चुनौती पेश करेंगे.
VIDEO : रोती बच्ची को देख भड़के कोहली-धवन, बोले, ‘धमकाकर कुछ भी सिखाया नहीं जा सकता’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




