टीम में बने रहने के सवालों के बीच महेंद्र सिंह धौनी ने किया नेट प्रैक्टिस, बने आकर्षण का केंद्र

दांबुला : श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अभ्यास किया और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अभ्यास सत्र को बहुत इंज्वॉय किया. धौनी को वनडे फारमेट का स्पेशलिस्ट माना जाता है. इस अभ्यास सत्र में लोगों के आकर्षण का केंद्र महेंद्र सिंह धौनी ही रहे. ‘हीट […]
दांबुला : श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अभ्यास किया और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अभ्यास सत्र को बहुत इंज्वॉय किया. धौनी को वनडे फारमेट का स्पेशलिस्ट माना जाता है. इस अभ्यास सत्र में लोगों के आकर्षण का केंद्र महेंद्र सिंह धौनी ही रहे.
‘हीट मैन’ रोहित शर्मा बने टीम इंडिया के उपकप्तान
बीसीसीआई ने एशिया कप की मेजबानी के लिए सरकार की स्वीकृति मांगी
पिछले कुछ महीनों से उन्होंने क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए शुरुआत में उन्हें कुछ परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने शानदार शॉट्स लगाये. उन्होंने तेज गेंदबाज और स्पिनर्स का भी सामना किया. धौनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके फॉर्म को परखना आसान नहीं है. इस आप्शनल सेशन में धौनी, केदार जाधव, मनीष पांडेय, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह ने शिरकत की और शानदार शाट्स खेले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




