विराट से मिलने श्रीलंका पहुंचीं अनुष्का, सोशल मीडिया में ‘विरुष्का’ नाम से फोटो वायरल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलंबो : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका टूर पर है और वहां विराट कोहली की टीम शानदार प्रदर्शन भी कर रही है. भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी है. जश्न के इस मौके पर विराट को बधाई देने उनकी लेडी लक अनुष्का शर्मा श्रीलंका पहुंच गयी हैं. अनुष्का के […]
विज्ञापन
कोलंबो : भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका टूर पर है और वहां विराट कोहली की टीम शानदार प्रदर्शन भी कर रही है. भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी है. जश्न के इस मौके पर विराट को बधाई देने उनकी लेडी लक अनुष्का शर्मा श्रीलंका पहुंच गयी हैं. अनुष्का के श्रीलंका जाने और विराट से उनके मिलने की तसवीरें विरुष्का के नाम से सोशल मीडिया में वायरल हो रहीं हैं.
Virat Kohli and Anushka Sharma with coach Ravi Shastri along with Sri-Lankan fans earlier today 😊❤ #Virushka pic.twitter.com/cpnpssx7S8
— Virushka FC (@VirushkaWorld) August 15, 2017
अनुष्का और विराट पिछले कुछ सालों से प्रेम संबंध में हैं, हालांकि अभी तक उन्होंने शादी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन वे अकसर साथ छुट्टियां बिताते हैं और अपने संबंधों को लेकर काफी गंभीर भी हैं.
बाउंसर लगने से चोटिल हुए डेविड वार्नर, पिच पर गिरे
कुछ समय पहले जब वे छुट्टियां बिताने उत्तराखंड गये थे, तो ऐसी खबरें आयीं थीं कि वे दोनों सगाई करने वाले हैं, लेकिन फिर कोहली ने स्पष्ट किया कि वे सगाई नहीं कर रहे हैं और अगर करेंगे, तो छुपायेंगे नहीं.
इस अवसर पर अनुष्का ने कोच रवि शास्त्री से भी मुलाकात की और उनके साथ तसवीर भी खिंचवाई. इस मौके पर श्रीलंका के कई क्रिकेट फैंस वहां मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










