एशिया कप अंडर 19 को भारत के बाहर ले जाना चाहता है पाकिस्तान

Updated at : 08 Aug 2017 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
एशिया कप अंडर 19 को भारत के बाहर ले जाना चाहता है पाकिस्तान

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि वह सुरक्षा कारणों से आगामी अंडर 19 एशिया कप का आयोजन भारत के बाहर तटस्थ स्थान पर चाहता है. भारत को नवंबर में बेंगलुरु में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है लेकिन पीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि वह सुरक्षा कारणों से आगामी अंडर 19 एशिया कप का आयोजन भारत के बाहर तटस्थ स्थान पर चाहता है. भारत को नवंबर में बेंगलुरु में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है लेकिन पीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनयिक स्थिति को देखते हुए वह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से कोलंबो में इस हफ्ते होने वाली बैठक में अपील करेगा कि टूर्नामेंट का स्थल बदला जाए.

पीसीबी अधिकारी ने बताया, एशियाई क्रिकेट परिषद की विकास समिति की इस सप्ताहांत कोलंबो में होने वाली बैठक में हम यह मुद्दा उठाएंगे. अधिकारी ने कहा कि पीसीबी नहीं चाहता कि उसके खिलाड़ी इस तनाव से गुजरें कि उन्हें पता ही नहीं हो कि वे प्रतियोगिता के लिए बेंगलुरु जा भी पाएंगे या नहीं.

BCCI के खिलाफ केस के लिए पाकिस्तान ने जमा किया एक अरब रुपया, ICC में करेगा शिकायत

उन्होंने कहा, हाल के समय में पाकिस्तान की कई खेलों की टीमों को वीजा देने से इनकार किया गया है और हमें नहीं लगता कि भारत के हालात हमारी टीम के वहां खेलने के अनुकूल हैं. इस हफ्ते पीसीबी अध्यक्ष का तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले शहरयार खान इस सप्तहांत होने वाली बैठक में एसीसी चेयरमैन बनाए जाएंगे.

कल शहरयार के उत्तराधिकारी के रुप में चुने जाने वाले नजम सेठी ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान चाहता है कि अंडर 19 एशिया कप को भारत से स्थानांतरित किया जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola