VIDEO : बीच रास्ते में खराब हुई BMW, तो ''कैब'' से BCCI मीटिंग में पहुंचे सौरव गांगुली
Updated at : 02 Aug 2017 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : शहर के एक पंचतारा होटल के सुरक्षाकर्मियों को ऐसा शायद ही पहले कभी ऐसा नजारा देखने को मिला हो जबकि शहर के स्टार सौरव गांगुली पीले रंग की एंबेसडर टैक्सी में होटल पहुंचे हों. गांगुली के पास कई गाडियां हैं और वह अमूमन अपनी बीएमडब्ल्यू में जाना पसंद करते हैं लेकिन जब वह […]
विज्ञापन
कोलकाता : शहर के एक पंचतारा होटल के सुरक्षाकर्मियों को ऐसा शायद ही पहले कभी ऐसा नजारा देखने को मिला हो जबकि शहर के स्टार सौरव गांगुली पीले रंग की एंबेसडर टैक्सी में होटल पहुंचे हों.
गांगुली के पास कई गाडियां हैं और वह अमूमन अपनी बीएमडब्ल्यू में जाना पसंद करते हैं लेकिन जब वह बीसीसीआई बैठक में भाग लेने के लिये घर से निकले तो उनकी यह पसंदीदा कार आधे रास्ते में खराब हो गयी.
जो सचिन-सहवाग नहीं कर पाये वो इस भारतीय खिलाड़ी ने कर दिखाया, महज 29 गेंद में जड़ दिया शतक
गांगुली के ड्राइवर ने कहा, बीएमडब्ल्यू एक्साइट क्रासिंग के पास ली रोड पर खराब हो गयी. उन्होंने वहीं से पीले रंग की टैक्सी की और बैठक के लिये निकले. इस पूर्व भारतीय कप्तान को पंच तारा होटल के परिसर के बाहर सामान्य टैक्सी से उतरते हुए देखा गया. बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष ने इसके बाद बीसीसीआई की तकनीकी समिति की बैठक की अध्यक्षता की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




