पंड्या ने बताया टेस्ट में क्यों खेली वनडे जैसी पारी

गाले : टेस्ट पदार्पण में कई खिलाडियों पर इसका दबाव हावी हो जाता है लेकिन हार्दिक पंड्या को लगा कि वह लंबे प्रारुप में अपनी पहली पारी के दौरान वनडे मैच में खेल रहे थे. पंड्या ने 49 गेंद में 50 रन बनाये जिससे भारत ने तेजी से 600 रन जोड़े और कप्तान विराट कोहली […]
गाले : टेस्ट पदार्पण में कई खिलाडियों पर इसका दबाव हावी हो जाता है लेकिन हार्दिक पंड्या को लगा कि वह लंबे प्रारुप में अपनी पहली पारी के दौरान वनडे मैच में खेल रहे थे. पंड्या ने 49 गेंद में 50 रन बनाये जिससे भारत ने तेजी से 600 रन जोड़े और कप्तान विराट कोहली को पहले टेस्ट में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने के लिये अतिरिक्त ओवर मिल गये.
पंड्या से उनके पहले टेस्ट से पहले की तैयारियों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, यहां तक कि जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मुझे लग रहा था कि मैं वनडे में बल्लेबाजी कर रहा हूं. मेरे लिये परिस्थितियां बिलकुल परफेक्ट थीं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर आपको तैयारियों के मामले में थोड़ा स्मार्ट बनने की जरुरत होती है. प्रारुप में बदलाव करते हुए मानसिकता में बदलाव की जरुरत होती है, लेकिन आमतौर पर कौशल में कोई परिवर्तन नहीं होता.
युवराज और धौनी के कैरियर को लेकर मुख्य चयनकर्ता ने दिया बड़ा बयान, बोले…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










