हार्दिक पांड्या को मिल सकता है मौका : विराट कोहली

गाले : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिये कि आलराउंडर हार्दिक पांड्या को आज से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में पदार्पण का मौका मिल सकता है. भारत जब 2015 में गाले में पांच गेंदबाजों के साथ उतरा था तो उसने अंतिम एकादश में एक बल्लेबाज कम रखा था. कोहली […]
गाले : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिये कि आलराउंडर हार्दिक पांड्या को आज से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में पदार्पण का मौका मिल सकता है. भारत जब 2015 में गाले में पांच गेंदबाजों के साथ उतरा था तो उसने अंतिम एकादश में एक बल्लेबाज कम रखा था. कोहली की अगुआई वाली टीम को उस समय शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
पांड्या की मौजूदगी कोहली को टीम में वांछित संतुलन देती है. यह आलराउंडर 140 किमी प्रति घंटे के आसपास की रफ्तार के साथ गेंदबाजी कर सकता है और निचले क्रम का सक्षम बल्लेबाज भी है.
कोहली ने कहा, ‘ ‘पिछली बार हमें लगता है कि हमने संभवत: एक बल्लेबाज कम खिलाया और पांचवां गेंदबाज मैच में काफी कुछ नहीं करता. हमारे पास दोबारा ये विकल्प हैं लेकिन साथ ही हमारी टीम में बेहतरीन संतुलन भी है. हमारे पास हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी है जो विकेट हासिल करने वाला गेंदबाज है. वह जो भी मैच खेलता है चाहे पिच किसी भी तरह की हो, उसमें विकेट लेने की क्षमता है. उसके खेलने की संभावना काफी अच्छी है. ‘ ‘ कोहली ने बताया कि भारत ने जो अगले दो टेस्ट जीते उसमें स्टुअर्ट बिन्नी का योगदान कैसे अहम बन गया.
उन्होंने कहा, ‘ ‘2015 दौरे पर अगले दो टैस्ट में हम आलराउंडर (बिन्नी) के साथ खेले और इसने सारा अंतर पैदा किया. अतिरिक्त बल्लेबाज ने हमें मजबूती दी. हमने उससे सबक सीखा है और चीजों को महसूस करने की जगह हम इस बार श्रृंखला में सीधे इन चीजों को लागू करेंगे. 20 विकेट चटकाने के लिए आपको अपने सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक गेंदबाजों की जरूरत होती है. ‘ ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










