ePaper

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम पर फिक्सिंग का साया, दो और खिलाडियों के शामिल होने की होगी जांच

Updated at : 17 Jul 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम पर फिक्सिंग का साया, दो और खिलाडियों के शामिल होने की होगी जांच

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जांच करेगा कि स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में कथित तौर पर दो और खिलाड़ी शामिल थे या नहीं. मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. ‘जंग ‘ समाचार पत्र के अनुसार पिछले गुरवार को बोर्ड की तीन सदस्यीय भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के समक्ष ब्रिटेन की राष्ट्रीय क्राइम एजेंसी में […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जांच करेगा कि स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में कथित तौर पर दो और खिलाड़ी शामिल थे या नहीं. मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

‘जंग ‘ समाचार पत्र के अनुसार पिछले गुरवार को बोर्ड की तीन सदस्यीय भ्रष्टाचार रोधी पंचाट के समक्ष ब्रिटेन की राष्ट्रीय क्राइम एजेंसी में संचालन अधिकारी के बयान में दौरान लगातार बल्लेबाज उमर अकमल और तेज गेंदबाज मोहम्मद समी का नाम सामने आया.

बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि इन दोनों के पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन की पुष्टि किए बिना वे इन्हें नोटिस या आरोप पत्र नहीं भेज सकते. एक सूत्र ने कहा, ‘ ‘बयान में उनके नाम का जिक्र है और एनसीए अधिकारी ने खुलासा किया था कि सट्टेबाज मोहम्मद यूसुफ ने कई बार उनका नाम लिया. ‘ ‘
हाल के महीने में उमर को दोबार पाकिस्तान टीम से बाहर किया गया है. वह वेस्टइंडीज दौरे और चैंपियंस ट्राफी के दौरान फिटनेस टेस्ट में विफल रहे थे. मोहम्मद समी मार्च 2016 के बाद से पाकिस्तान की ओर से नहीं खेले हैं. वह तब मोहाली में विश्व टी20 टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola