बांग्लादेशी क्रिकेटर पर इंगलैंड में एसिड अटैक

लंदन : बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने एसेक्स काउंटी क्लब छोड़ने का फैसला किया है. अपने देश की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इंगलैंड में खुद पर हुए कथित एसिड अटैक के बाद यह फैसला किया है. तमीम ने टी-20 ब्लास्ट काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स […]
लंदन : बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने एसेक्स काउंटी क्लब छोड़ने का फैसला किया है. अपने देश की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इंगलैंड में खुद पर हुए कथित एसिड अटैक के बाद यह फैसला किया है. तमीम ने टी-20 ब्लास्ट काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स की तरफ से एक मैच में हिस्सा लिया था.
बांग्लादेश के अखबार डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब तमीम अपनी पत्नी आयशा और एक वर्षीय बेटी के साथ एक रेस्टूरेंट में खाना खा रहे थे. आयशा ने हिजाब पहना हुआ था. तीनों जैसे ही बाहर निकले तब कुछ लोगों ने इनका पीछा किया और इन पर तेजाब फेंका. वे भाग्यशाली रहे कि इस हमले में बाल-बाल बचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










