टीम इंडिया के कोच के लिए साक्षात्कार 10 को : गांगुली

कोलकाता : क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली ने शनिवारको कहा कि भारतीय टीम के नये कोच का चयन करने के लिए साक्षात्कार दस जुलाई को मुंबई में होंगे. तीन सदस्यीय सीएसी में इस पूर्व कप्तान के अलावा सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं. गांगुली ने लार्ड्स में तीन और चार जुलाई […]
कोलकाता : क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली ने शनिवारको कहा कि भारतीय टीम के नये कोच का चयन करने के लिए साक्षात्कार दस जुलाई को मुंबई में होंगे. तीन सदस्यीय सीएसी में इस पूर्व कप्तान के अलावा सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं. गांगुली ने लार्ड्स में तीन और चार जुलाई को होनेवाली एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति की बैठक में भाग लेने के लिए लंदन रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘साक्षात्कार दस जुलाई को मुंबई में होंगे.’ कोच पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नौ जुलाई है.
इससे पहले बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) भी अध्यक्ष गांगुली ने अपने सदस्यों से कहा कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लेकर स्पष्टता के अभाव के कारण संस्था इस महीने के आखिर में होनेवाली एजीएम नहीं कर सकती. इस पूर्व भारतीय कप्तान ने आपात बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘कुछ पता नहीं है कि आगे क्या होगा. हमें उच्चतम न्यायालय की सुनवाई (14 जुलाई) के लिए इंतजार करना होगा.’ बैठक में भाग लेनेवाले कैब के वकील उषानाथ बनर्जी ने कहा कि संघ वार्षिक आम बैठक आयोजित नहीं कर सकता क्योंकि उच्चतम न्यायालय के समक्ष कुछ मसले लंबित हैं. गांगुली ने कहा, ‘उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार संशोधन प्रभावी होने तक एजीएम का आयोजन गलत और गैरकानूनी होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




