रवि शास्त्री टीम इंडिया के मनमोहन सिंह ?, क्रिकेट प्रेमियों ने उड़ाया मजाक

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री एक बार फिर भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन करने वाले हैं. पिछले साल भी उन्होंने कोच पद के लिए आवेदन किया था. शास्त्री कप्तान विराट कोहली के भी खास रहे हैं. इसलिए उनकी दावेदारी भी काफी बढ़ गयी है. हालांकि पिछली बार […]
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री एक बार फिर भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन करने वाले हैं. पिछले साल भी उन्होंने कोच पद के लिए आवेदन किया था. शास्त्री कप्तान विराट कोहली के भी खास रहे हैं. इसलिए उनकी दावेदारी भी काफी बढ़ गयी है. हालांकि पिछली बार कोच पद के लिए उनकी चुनाव नहीं होने पर उन्होंने जमकर विरोध दर्ज कराया था. खासकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ.
बहरहाल रवि शास्त्री अभी आवेदन किये भी नहीं हैं और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी है. क्रिकेट प्रशंसक उनका जमकर मजाक बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर रवि शास्त्री की तुलना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से की जा रही है. गौरतलब हो कि डॉ मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल के दौरान अपनी चुप्पी को लेकर आलोचना के घेरे में रहे हैं.
Making Ravi Shastri head coach was Virat Kohli's wish from Day1
A Manmohan Singh to Kohli's Sonia Gandhi, Ravi Shastri is as useless as MMS
— The Neonatal Doctor (@DrDebashisDe) June 27, 2017
O please not again… 😒😒😑
We don't want Manmohan singh (😬) in Indian cricket..
We already have one in politics..
Ravi Shastri— KJ (@kajol_0714) June 27, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




