ePaper

जैसन राय के नाम अनोखा रिकॉर्ड, ''आब्सट्रक्टिंग द फील्ड'' आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने : VIDEO

Updated at : 24 Jun 2017 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
जैसन राय के नाम अनोखा रिकॉर्ड, ''आब्सट्रक्टिंग द फील्ड'' आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने : VIDEO

टांटन : क्रिकेट का खेल रोमांच और अनिश्चितताओं से भरा हुआ है. इसमें नित नये रिकॉर्ड बन रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका और इंग्‍लैंड के बीच कल खेले गये टी-20 मुकाबले में ऐसा ही एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बन गया. हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार नजारा देखा गया. पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच […]

विज्ञापन

टांटन : क्रिकेट का खेल रोमांच और अनिश्चितताओं से भरा हुआ है. इसमें नित नये रिकॉर्ड बन रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका और इंग्‍लैंड के बीच कल खेले गये टी-20 मुकाबले में ऐसा ही एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बन गया. हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार नजारा देखा गया.

पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक बल्लेबाज को अनोखा आउट दिया गया. दरअसल इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जैसन राय को कल के मैच में अजीबोगरीब तरीके से आउट करार दे दिया गया. दरअसल रन लेने के दौरान राय गेंद की लाइन में आ गये. गेंद स्टंप की लाइन में जा रहा था.

मैदानी अंपायर ने तो उन्‍हें आउट नहीं दिया, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाडियों ने अपील किया तो मैदानी अंपायर ने फैसले के लिए थर्ड अंपायर को कॉल किया. थर्ड अंपायर ने राय को रन आउट करार दे दिया. यह पहला मौका है जब किसी भी बल्लेबाज को इस प्रकार से आउट दिया गया.

दरअसल इंग्‍लैंड के सामने जीत के लिए 175 का लक्ष्य था तथा राय (67) और जोनी बेयरस्टॉ (47) के बीच दूसरे विकेट के लिये 110 रन की साझेदारी से वह एक समय 2-0 से बढ़त हासिल करने की स्थिति में था. लेकिन राय को ‘आब्सट्रक्टिंग द फील्ड ‘ आउट दिया गया जिसके बाद पारी बिखर गयी. राय टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गये. राय के आउट होने के बाद इंग्‍लैंड की पारी लड़खड़ा गयी और दक्षिण अफ्रीका ने मैच अपने नाम कर लिया और श्रृंखला भी 1-1 से बचा ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola