Champions Trophy : पहला सेमीफाइनल आज, इंग्लैंड का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी

कार्डिफ : पाकिस्तान के खिलाफ आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का पलडा पाकिस्तान पर भारी होगा और उसकी नजरें 50 ओवरों में अपने पहले आइसीसी खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने पर होगी. तीन बार विश्व कप फाइनल खेल चुका इंग्लैंड पिछले 42 साल में 50 ओवरों के क्रिकेट का कोई खिताब […]
कार्डिफ : पाकिस्तान के खिलाफ आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का पलडा पाकिस्तान पर भारी होगा और उसकी नजरें 50 ओवरों में अपने पहले आइसीसी खिताब की ओर अगला कदम बढ़ाने पर होगी. तीन बार विश्व कप फाइनल खेल चुका इंग्लैंड पिछले 42 साल में 50 ओवरों के क्रिकेट का कोई खिताब नहीं जीत सका है.
ईयोन मोर्गन की टीम काफी संतुलित है और इस बार खिताब की प्रबल दावेदार भी है. दूसरी ओर पहले मैच में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान ने अच्छी वापसी की . दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2015 में हुए विश्व कप से पहले दौर में बाहर होने के बाद इंग्लैंड ने अपने प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार किया है. उसने पिछले साल अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान को वनडे श्रृंखला में 4-1 से हराया जिसमें टेंट ब्रिज में विश्व रिकार्ड 444 रन का स्कोर शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




